KGF 2 ने रिलीज़ के पहले ही दिन भारतीय इतिहास के सभी बॉक्सऑफिस रिकार्ड्स को तोड़कर एक नया इतिहास बना दिया हैं।
आपको बता दे KGF 2 फिल्म को 14 अप्रैल को दुनियाभर के 10000+ स्क्रीन्स पर रिलीज़ किया गया था। और तमिलनाडु में विजय की फिल्म Beast से कड़ी टक्कर नजर आ रही थी। लेकिन Beast के मिक्स रिव्यु की वजह से और KGF 2 के पॉजिटिव रिव्यु की वजह KGF 2 को काफी फायदा हुआ हैं।
KGF 2 ने पहले ही दिन बॉक्सऑफिस पर बाहुबली 2 को पछाड़ा
RRR फिल्म के बाद KGF 2 भारत में दूसरी सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन गयी हैं। KGF 2 ने रिलीज़ के पहले ही दिन पुरे भारत में ₹134.36 करोड़ का कारोबार किया हैं, जबकि बाहुबली 2 ने पहले दिन ₹127 करोड़ का बिज़नेस किया था। माना ये जा रहा था कि शायद ही कोई फिल्म बाहुबली 2 के क्रेज को और उसके बॉक्सऑफिस रिकार्ड्स को तोड़ पाएगा, लेकिन KGF 2 ने ये दोनों ही चीजे करके दिखाई हैं।
यह भी पढ़ें:
- KGF 2 Movie Review: यश रॉकी भाई की भूमिका निभाने के लिए पैदा हुए है
- Beast Movie Review: थलपति विजय का वन मैन शो
- आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बंधे शादी के बंधन में
KGF 2 ने एडवांस बुकिंग्स के सारे रिकार्ड्स तोड़े
सबसे पहले KGF 2 ने टिकटों की एडवांस बुकिंग्स के सारे रिकार्ड्स तोड़ते हुए 40 लाख से भी ज्यादा टिकटें सेल कर दी थी। और फिल्म ने सिर्फ एडवांस बुकिंग्स से ही 83 करोड़ की कमाई कर ली थी, जो अपने आप में ही एक रिकॉर्ड हैं। इससे पहले बाहुबली 2 ने 82.5 करोड़ की कमाई की थी।

KGF 2 ने केरल बॉक्स ऑफिस पर इतिहास बनाया
अगर बात करे KGF 2 के केरल बॉक्स ऑफिस की तो वहा भी फिल्म ने इतिहास बनाते हुए पहली फिल्म बन गयी है जिसने एक दिन में ₹7 करोड़ का कारोबार किया हो।
KGF 2 के हिंदी वर्जन ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास बनाया
आपको बता दे बॉक्सऑफिस पर पहले दिन हिंदी वर्जन में कमाई का रिकॉर्ड ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की वॉर फिल्म के नाम था। वॉर फिल्म ने पहले दिन हिंदी वर्जन में ₹51.60 करोड़ की कमाई थी, लेकिन अब KGF 2 ने ₹53.95 करोड़ की कमाई की हैं। KGF 2 ने वॉर फिल्म का पहले दिन का रिकॉर्ड तोड़ दिया हैं, अब देखना ये हैं आगे KGF 2 और कितने रिकार्ड्स तोड़ती हैं।
‘KGF2’ CREATES HISTORY, BIGGEST DAY 1 TOTAL… #KGF2 has demolished *opening day* records of #War and #ThugsOfHindostan… #KGFChapter2 is now BIGGEST OPENER in #India [#Hindi version]… *Day 1* biz…
— taran adarsh (@taran_adarsh) April 15, 2022
⭐️ #KGF2: ₹ 53.95 cr
⭐️ #War: ₹ 51.60 cr
⭐️ #TOH: ₹ 50.75 cr
Nett. #India biz. pic.twitter.com/XES04m8HTe
KGF 2 ने एक ही दिन में KGF 1 को बॉक्स ऑफिस पर पछाड़ा
आपकी जानकारी के लिए बता दू KGF 1 के हिंदी वर्जन ने टोटल ही ₹44.09 करोड़ का बिज़नेस किया था। लेकिन अब KGF 2 के हिंदी वर्जन ने मात्रा एक ही दिन में KGF 1 की टोटल कमाई को पार लिया हैं। बाहुबली 2 के बाद से फिल्म इंडस्ट्री में ऐसा क्रेज देखने को नहीं मिला था, लेकिन KGF 2 ने वो करके दिखाया हैं।
KGF 2 की बढ़ाई जा रही हैं स्क्रीन्स
अब फिल्म देखने वालो की इतनी डिमांड बढ़ चुकी हैं कि KGF 2 की स्क्रीन्स बढ़ाने का फैसला लिया गया हैं। फिल्म के शो सुबह 1 बजे से शुरू कर दिए गए हैं और बहुत से सिनेमाघर एक दिन में 35 से भी ज्यादा शो दिखा रहे हैं। ऐसा क्रेज एक फिल्म के लिए पुरे भारत में पहले कभी नहीं देखने को मिला।
अगर ट्रेड पंडितों की माने तो KGF 2 फिल्म आसानी से 1000 करोड़ का जादुई आकंड़ा भी पार कर लेगी। अभी पिछले महीने ही रिलीज़ हुई राजामौली की फिल्म RRR ने 1000 करोड़ का आकंड़ा पार कर लिया हैं।