KGF Chapter 2: बॉक्सऑफिस पर 4 दिन में 500 करोड़ का आकंड़ा पार किया 

KGF Chapter 2

यश की नई फिल्म KGF Chapter 2 रोज बॉक्सऑफिस पर नए नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। जी हां जिस 500 करोड़ के आकंड़े को आजतक महज कुछ ही फिल्मे छू पायी हैं, उसे KGF Chapter 2 ने 4 दिन में ही पार कर दिया हैं।

Global ComScore Report

ग्लोबल कॉमस्कोर की रिपोर्ट के अनुसार KGF Chapter 2 ने इस वीकेंड 15 से 17 अप्रैल के बीच कमाई में पूरी दुनिया में दूसरे स्थान पर रही हैं। KGF Chapter 2 ने इस वीकेंड पर $7.23 करोड़ (552 करोड़ रुपये) की कमाई की हैं। 

FQmD7oDUYAM4PG4
Image Source: Twitter

ग्लोबल कॉमस्कोर की रिपोर्ट के मुताबिक KGF 2 से ऊपर Fantastic Beasts फिल्म रही। जिसने 15 से 17 अप्रैल के बीच पूरी दुनिया में $19.34 करोड़ डॉलर (1477 करोड़ रुपये ) की कमाई की हैं।

आइये जानते हैं किस दिन फिल्म ने कितने करोड़ का कलेक्शन किया।

KGF Chapter 2 वर्ल्डवाइड बॉक्सऑफिस कलेक्शन (4 दिन)

KGF 2 ने पहले दिन ₹165.37 करोड़, दूसरे दिन ₹139.25 करोड़, तीसरे दिन ₹115.08 करोड़ और चौथे दिन ₹132.13 करोड़ का कलेक्शन किया। बता दे KGF 2 फिल्म 14 अप्रैल को दुनियाभर में रिलीज़ हुई थी और फिल्म ने अभी 4 दिनों में ही 500 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। 

  • KGF 2 Day 1 WW कलेक्शन – ₹165.37 करोड़
  • KGF 2 Day 2 WW कलेक्शन – ₹139.25 करोड़
  • KGF 2 Day 3 WW कलेक्शन – ₹115.08 करोड़
  • KGF 2 Day 4 WW कलेक्शन ₹132.13 करोड़
  • KGF 2 Total WW कलेक्शन – ₹551.83 करोड़

KGF Chapter 2 कर्नाटक बॉक्सऑफिस कलेक्शन (4 दिन)

इसी के साथ ही KGF 2 हिंदी, केरल, कर्नाटक में अब तक वीकेंड पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहली फिल्म बन गयी हैं। KGF Chapter 2 सैंडलवुड फिल्म इंडस्ट्री यानी कन्नड़ इंडस्ट्री में ₹500 करोड़ क्लब में प्रवेश करने वाली पहली फिल्म बन गयी हैं। KGF 2 ने 4 दिनों में ₹500 करोड़ का आकंड़ा पर कर लिया।

KGF 1 पहली कन्नड़ फिल्म थी जिसने ₹100 करोड़, ₹200 करोड़ के क्लब को ज्वाइन किया था। अब KGF 2 पहली फिल्म बन गयी हैं जिसने ₹300 करोड़, ₹400 करोड़ और ₹500 करोड़ का आकंड़ा पार किया हो। ऐसे ही चलता रहा तो उम्मीद की जा रही हैं KGF 2 जल्द ही ₹1000 करोड़ क्लब में भी प्रवेश कर सकती है।

Also Read:

KGF Chapter 2 हिंदी बॉक्सऑफिस कलेक्शन (4 दिन)

KGF 2 ने हिंदी सिनेमा जगत में बॉक्सऑफिस पर इतिहास रच दिया हैं। KGF 2 के हिंदी वर्जन ने वो करके दिखाया हैं जो बाहुबली 2 और RRR जैसी फिल्म भी नहीं कर सकी। अपने पहले ही वीकेंड पर KGF 2 ने ₹193.99 करोड़ की ताबड़तोड़ कमाई की हैं।

चाहे सलमान खान की फिल्मे हो या फिर आमिर खान की फिल्मे, ऐसा कारनामा आजतक कोई भी नहीं कर पाया हैं। यही ताकत होती हैं एक बढ़िया फिल्म की, बढ़िया स्टोरी, बढ़िया एक्टिंग, बढ़िया म्यूजिक की।

KGF Chapter 2
Image Source: Twitter

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के 110 साल के इतिहास में ये पहली बार है जब कोई फिल्म ने महज 4 दिन में ₹193.99 करोड़ की कमाई की हो।

  • KGF 2 Day 1 हिंदी कलेक्शन – ₹53.95 करोड़
  • KGF 2 Day 2 हिंदी कलेक्शन – ₹46.79 करोड़
  • KGF 2 Day 3 हिंदी कलेक्शन ₹42.90 करोड़
  • KGF 2 Day 4 हिंदी कलेक्शन ₹50.35 करोड़
  • KGF 2 Total हिंदी कलेक्शन ₹193.99 करोड़

KGF Chapter 2 तमिल बॉक्सऑफिस कलेक्शन (4 दिन)

KGF 2 का बॉक्सऑफिस कलेक्शन तमिलनाडु में ₹50 करोड़ के करीब पहुंच गया हैं। बता दे तमिलनाडु में KGF 2 को सुपरस्टार विजय की फिल्म Beast से कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद थी। लेकिन Beast के ख़राब रिव्यु की वजह से KGF 2 को काफी फायदा हुआ हैं। यही कारण हैं तमिलनाडु बॉक्स ऑफिस पर रोजाना Beast की कमाई गिर रही हैं और KGF 2 की कमाई बढ़ रही हैं।

  • KGF 2 Day 1 तमिल कलेक्शन – ₹08.24 करोड़
  • KGF 2 Day 2 तमिल कलेक्शन – ₹10.61 करोड़
  • KGF 2 Day 3 तमिल कलेक्शन ₹11.50 करोड़
  • KGF 2 Day 4 तमिल कलेक्शन ₹12.38 करोड़
  • KGF 2 Total तमिल कलेक्शन ₹42.73 करोड़

ये पहली बार हैं जब कोई कन्नड़ फिल्म तमिलनाडु में लगातार 3 दिनों से ₹10 करोड़+ से ज्यादा की कमाई करने में सफल रही रही हो। Beast फिल्म से कड़ी टक्कर के बाद भी अगर तमिलनाडु की बात करे तो KGF 2 ने अपने पहले वीकेंड पर 42.73 करोड़ का कारोबार किया हैं।

KGF Chapter 2 USA बॉक्सऑफिस कलेक्शन (4 दिन)

KGF 2 ने USA के बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा कलेक्शन किया हैं। बता दे फिल्म ने महज 4 दिन में $4 मिलियन डॉलर (₹31.57 करोड़) की कमाई की हैं।

यश स्टारर फिल्म KGF Chapter 2, 14 अप्रैल 2022 को पूरी दुनिया में 10000+ स्क्रीन्स पर रिलीज़ हुई थी। जो अब बॉक्सऑफिस पर सभी रिकार्ड्स को तोड़ रही हैं।

movieskeeda

Krishan Kumar is an entertainment writer with 6+ years of experience in movie news, box office analysis, and web series reviews.

Leave a Comment