विल स्मिथ को 10 साल के लिए ऑस्कर से प्रतिबंधित किया गया 

अकादमी के मंच पर क्रिस रॉक को थप्पड़ मारने की वजह से विल स्मिथ को 10 साल के लिए ऑस्कर से प्रतिबंधित कर दिया गया हैं। 

ऑस्कर समारोह की रात में स्मिथ के थप्पड़ मारने पर उनकी सजा पर बात करने के लिए बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की बैठक में ये फैसला लिया गया हैं।

बात दरअसल ये थी कि ऑस्कर समारोह के दौरान, क्रिस रॉक ने विल स्मिथ की पत्नी जैडा पिंकेट स्मिथ का मजाक उड़ाया था।

उसके बाद विल स्मिथ भी आग बबूला हो गए और उन्होंने स्टेज पर जाकर क्रिस रॉक को थप्पड़ से मारा।

अब, विल स्मिथ ने अकादमी के फैसले को मानते हुए कहा - "मैं अकादमी के फैसले को स्वीकार करता हूं और सम्मान करता हूं।"

आपको बता दे इस बार विल स्मिथ को किंग रिचर्ड में अपनी भूमिका के लिए ऑस्कर 2022 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला हैं।