सलमान खान के दूसरे भाई सोहेल खान भी लेंगे तलाक
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान भी अब अपने भाई अरबाज़ खान की तरह तलाक लेने जा रहे हैं।
सोहेल खान अपनी पत्नी सीमा से तलाक लेने के लिए फैमिली कोर्ट में अर्जी लगायी हैं। दोनों ने आखिरकार अब अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला ले लिया हैं।
सूत्रों के अनुसार दोनों ने तलाक की अर्जी लगायी हैं , जिससे कि दोनों के फैंस को तगड़ा झटका सा लगा हैं।
उनके फैंस के लिए राहत कि खबर ये हैं की तलाक के बाद भी दोनों दोस्त की तरह एक दूसरे से रिश्ता रखेंगे।
आपको बता दे, सोहेल खान और सीमा सचदेव काफी समय से एक दूसरे से अलग ही रहते थे और अब अपने तलाक के फैसले को भी प्राइवेट ही रखना चाहते हैं।
दोनों के एक करीबी दोस्त से मिली जानकारी अनुसार दोनों में किसी भी प्रकार का कोई झगड़ा नहीं था, इस फैसले को दोनों ने बहुत सोच समझकर लिया हैं।
सोहेल खान की पत्नी सीमा सचदेव के बारे में बात करे तो वो पेशे से एक बड़ी फैशन डिजाइनर हैं।
सीमा सचदेव ने Kallista नाम का अपना सैलून भी खोला हुआ हैं और सुजैन खान और महीप कपूर के साथ बांद्रा में 190 बूटीक खोले थे।
सोहेल खान और सीमा सचदेव की शादी साल 1998 में हुई थी। उनके दो लड़के हैं जिनके नाम योहन और निर्वाण हैं।
ऋतिक रोशन ने अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद का हौसला बढ़ाया।
Read Full Story