अभिनेत्री मलाइका अरोरा का हुआ कार एक्सीडेंट, जानिये कैसी हैं अब उनकी तबियत 

अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा का पनवेल में कार एक्सीडेंट हो गया, जिसके तुरंत बाद उन्हें अपोलो अस्पताल में भेज दिया गया। 

राहत की खबर ये रही कि उन्हें इतनी गहरी चोटे नहीं आई हैं, उनकी बहन अमृता अरोड़ा ने इसके बारे में जानकारी दी।  

पुलिस इंस्पेक्टर ने कहा, "दुर्घटना मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर 38 किमी के प्वाइंट पर हुई, जो एक दुर्घटना संभावित इलाका है। तीन गाड़ियां एक-दूसरे से भीड़ गयी। 

मलाइका अरोड़ा अभी बॉलीवुड एक्टर और बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं, दोनों ही अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर चुके हैं। 

मलाइका अरोड़ा की पहली शादी अरबाज खान से हुई थी, लेकिन दोनों के बीच 2017 में तलाक हो गया था। उनके बेटे के नाम अरहान खान है।