मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर को अपना 'मैन' कहा

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर को अपना 'मैन' कहा हैं, जिससे साफ पता चलता हैं की दोनों भविष्य में साथ में रहना चाहते हैं। 

अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर पुरे बॉलीवुड के सबसे हॉट कपल्स माने जाते हैं, आये दिन कुछ न कुछ दोनों के बारे में आप पढ़ते ही होंगे। 

दरअसल पहले तो उनके रिश्ते को सब अफवाह ही मानते थे, लेकिन अब दोनों खुलकर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। 

अब हाल ही में, मलाइका अरोड़ा ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में अर्जुन कपूर को अपना "मेन" कहा। 

मलाइका अरोड़ा ने तो ये भी खुलासा किया की वो और अर्जुन कपूर एक साथ भविष्य चाहते हैं। 

आपको बता दे मलाइका अरोड़ा ने अपने और अर्जुन  कपूर के रिश्ते की पुष्टि साल 2019 में की थी। 

अब टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में मलाइका अरोड़ा ने कहा, "हर रिश्ते की अपनी प्रक्रिया होती है, इसकी योजनाएं होती हैं और आगे क्या और कहां होता है। 

मलाइका अरोड़ा ने आगे कहा, "हम बहुत चीजों पर चर्चा करते हैं। हमारे समान विचारों के साथ, हम एक ही विमान पर सवार हैं।

हम एक मट्युअर स्थिति में हैं,  हम हँसी मजाक भी करते हैं, लेकिन हम बहुत गंभीर भी हैं। मैं बहुत खुश और सकारात्मक हूं। "

आमिर खान की बेटी इरा खान ने बॉयफ्रेंड नूपुर शिखर के साथ मनाई ईद