आश्रम 3 ट्रेलर: बॉबी देओल ने कहा कि वो भगवान् हैं।
बहुत ही लंबे समय के बाद विवादित वेब सीरीज आश्रम 3 का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया हैं।
आश्रम वेब सीरीज के पहले दोनों सीजन बहुत ही बड़े हिट साबित हुए थे और दोनों सीजन को 160 करोड़ बार MX प्लेयर पर देखा जा चुका हैं।
अब आश्रम 3 के ट्रेलर में भी बॉबी देओल का क्रूर रूप दिखाया गया हैं, बाबा निराला अब खुद को भगवान निराला समझने लग गए हैं।
आश्रम 3 में अभिनेत्री अदिति पोहनकर बाबा निराला को बेनकाब करने की पूरी कोशिश करती हुई नजर आयी, इसमें उनका साथ दर्शन कुमार देते हैं।
बॉबी देओल ने सोशल मीडिया पर ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा - "सीजन 3 ट्रेलर यहां है! बाबा निराला - स्वरूप या बहरूपी? क्या खुलेंगे राज या होगा बाबा का राज?
आपको बता दे आश्रम 3 वेब सीरीज 3 जून 2022 को MX Player पर रिलीज़ होने जा रही हैं।
आश्रम 3 की स्टारकास्ट की बात करे तो बॉबी देओल (बाबा निराला), ईशा गुप्ता, त्रिधा चौधरी, चंदन रॉय सान्याल, दर्शन कुमार, अनुप्रिया गोयनका मुख्य भूमिका में हैं।
आश्रम वेब सीरीज के निर्माता और डायरेक्टर प्रकाश झा हैं। उनको इस वेब सीरीज के लिए काफी नफरत भी झेलनी पड़ी थी।
Sarkaru Vaari Paata Movie Review: महेश बाबू और कीर्ति का शानदार अभिनय