‘फुकरे 3’ फिल्म की शूटिंग शुरू

फुकरे फ्रैंचाइज़ी पर अधिक जानकारी के लिए पूरी स्टोरी को पढ़े। 

फुकरे फ्रैंचाइज़ी की तीसरी फिल्म "फुकरे 3" की शूटिंग शुरू हो चुकी हैं ,पुलकित सम्राट ने अपने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी साँझा की।

"फुकरे 3" फिल्म की शूटिंग दिल्ली में शुरू की गयी हैं। तस्वीरों में आप देख सकते हैं फुकरे 3 की पूरी टीम मस्ती करती नजर आयी।

  इस फिल्म में अभिनेत्री ऋचा चड्ढा के साथ उनके मंगेतर अली फजल, पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा और मनजोत सिंह भी अपने पुराने रूप में नजर आएंगे।

फुकरे फ्रैंचाइज़ी की पहली दोनों फिल्मों ने दर्शको को खूब हंसाया था और बॉक्स-ऑफिस पर भी दोनों फिल्मो ने कमाल का प्रदर्शन किया था।

फुकरे फिल्म की कहानी चार दोस्तों के आस पास घूमती है, जो बिना मेहनत के पैसे कमाना चाहते हैं और पैसे कमाने के लिए शॉर्टकट तरीके ढूंढ़ते रहते हैं।

फुकरे फ्रैंचाइजी की पहली फिल्म 2013 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। उसके बाद फुकरे रिटनर्स को 2018 में रिलीज किया गया था।

आपकी जानकारी के लिए बता दू , पहली दोनों फिल्मो का निर्देशन मृगदीप सिंह लांबा ने किया था और अब वो ही फुकरे 3 का भी निर्देशन कर रहे हैं।