रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की शादी: नीतू कपूर ने शादी की तारीख बताई

रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की शादी

दोस्तों बॉलीवुड की सबसे फेमस जोड़ी अब शादी में बंधन में बंधने को बिल्कुल तैयार हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इसी सप्ताह यानि कि 14 अप्रैल 2022 को शादी करने जा रहे हैं। हमने पहले ही बताया था कि दोनों 13 से 17 अप्रैल के बीच शादी करेंगे।

आज 13 अप्रैल को मेहंदी और हल्दी का प्रोग्राम शुरू हो चुका हैं। मेहंदी समारोह में रणबीर कपूर की माँ नीतू कपूर, रीमा जैन, रिद्धिमा कपूर साहनी, करण जोहर, पूजा भट्ट, करीना कपूर खान और अन्य मेहमान पहुंच चुके हैं। आपको बता दे रणबीर कपूर से शादी करने से पहले ही आलिया भट्ट का घर रौशनी से जगमगा रहा हैं।

रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की शादी
Image Source: Twitter

आलिया भट्ट बेस्ट हैं

जानकारी के मुताबिक एक वीडियो में नीतू कपूर ने आलिया भट्ट के लिए कहा – “क्या बोलू उसके बारे में, आलिया भट्ट बेस्ट हैं” । आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी से पहले, रिद्धिमा कपूर ने आलिया भट्ट के लिए कहा – “बहुत क्यूट हैं यार”

Video Source : Twitter

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा हैं जिसमे नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर को रणबीर और आलिया की शादी की तारीख बताते देखा गया हैं। दोनों ने 14 अप्रैल को शादी होने की घोषणा की। और साथ में ये भी बताया की शादी वास्तु में है।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की हो चुकी हैं पूरी तैयारी

साल की सबसे बहुप्रतीक्षित शादी इस सप्ताह 13 अप्रैल से 17 अप्रैल के बीच होने जा रही हैं। इस शादी में कुछ ही मेहमानो के शामिल होने की उम्मीद हैं। आपको बता दे 17 अप्रैल को मुंबई के ताज होटल में ग्रैंड रिसेप्शन होगा जिसमे पूरा बॉलीवुड शामिल होगा।

रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की शादी
Image Source: Twitter

आलिया और रणबीर की शादी

दोनों लवबर्ड्स, जो कई सालों से रिलेशनशिप में हैं, अब कथित तौर पर अप्रैल 2022 में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। उनकी शादी की खबर की पुष्टि रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर से कई बार पूछने पर आख़िरकार कर ही दी। सूत्रों के हवाले से खबर हैं कि आलिया और रणबीर की शादी में दोनों के करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों के शामिल होने की खबर हैं।

आलिया भट्ट और अभिनेता रणबीर कपूर कई सालों से डेटिंग कर रहे हैं। शादी का ग्रैंड रिसेप्शन मुंबई, भारत के एक प्रतिष्ठित 5-सितारा ताज होटल में होगी। यह एक शाम का कार्यक्रम होगा।

रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की शादी
Image Source: Twitter

आपको बता दे, दोनों के फैंस लंबे समय से उनकी शादी के लिए तरस रहे हैं। वैसे इस जोड़े को कई बार एक दूसरे से प्यार का इजहार करते देखा गया हैं। लेकिन पहली बार ये दोनों एक साथ अयान मुख़र्जी की ब्रह्मास्त्र फिल्म में स्क्रीन पर नजर आएँगे। 2011 में इम्तियाज अली की ‘रॉकस्टार’ में अपनी एक्टिंग के लिए वाह वाह लूटने वाले रणबीर कपूर अपने काम को लेकर हमेशा ही सीरियस नजर आते हैं।

आलिया और रणबीर की शादी की खबरें पिछले कुछ समय से मीडिया में घूम रही हैं। जबकि उनके प्रशंसक उनकी शादी की तारीख के बारे में अधिक जानने के लिए मर रहे हैं। लेकिन हमने इंटरनेट पर खोजबीन करते हुए पता लगाया हैं की दोनों इसी सप्ताह शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

कुछ सालो से भारत के सबसे लोकप्रिय जोड़ों में से एक होने के नाते, आलिया और रणबीर अब आख़िरकार शादी कर रहे हैं।

movieskeeda

Krishan Kumar is an entertainment writer with 6+ years of experience in movie news, box office analysis, and web series reviews.

Leave a Comment