आख़िरकार शाहिद कपूर की फिल्म Jersey कोविड -19 के कारण रिलीज़ होने में देरी करने के बाद 22 अप्रैल 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही हैं। आज हम Jersey Movie Review करेंगे।
पहले Jersey फिल्म 14 अप्रैल को रिलीज़ होने जा रही थी, लेकिन KGF Chapter 2 के साथ क्लैश को बचाने के लिए फिल्म को एक सप्ताह के लिए विलंबित कर दिया गया था। फिल्म के प्रोडूसर ने कहा था हम चाहते हैं हमारी फिल्म ज्यादा से ज्यादा लोगो तक पहुंचे इसलिए हम फिल्म को पोस्टपोन कर रहे हैं।
अगर हम Jersey फिल्म की कहानी की बात करे तो फिल्म एक ऐसे क्रिकेटर के इर्द गिर्द घूमती हैं जो क्रिकेट छोड़ देता है। और अपने बेटे की जर्सी की इच्छा को पूरा करने के लिए दोबारा 36 साल की उम्र में क्रिकेट खेलता हैं।
Jersey Movie Review
- रेटिंग – 3.5/5 (अभूतपूर्व)
- मज़बूत पॉइंट – शाहिद कपूर की एक्टिंग, पिता पुत्र की बॉन्डिंग, फिल्म के इमोशनल सीन
- कमजोर पॉइंट – क्रिकेट के कुछ सीन, फिल्म के गाने
चलिए Jersey फिल्म का विस्तार से रिव्यु करते हैं और देखते हैं ये फिल्म आपको देखनी चाहिए या आप इसे मिस भी कर सकते हैं।
फिल्म का नाम | Jersey |
स्टारकास्ट | शाहिद कपूर, मृणाल ठाकुर, पंकज कपूर, रोनित कामरा |
रिलीज़ की तारीख | 22 अप्रैल 2022 |
फिल्म की अवधि | 2 घंटे 50 मिनट |
भाषा | हिन्दी |
लेखक | गौतम तिन्ननुरी |
प्रोडूसर | दिल राजू अमन गिल सूर्यदेवरा नागा वंशी |
डायरेक्टर | गौतम तिन्ननुरी |
बजट | 90 करोड़ |
Jersey Movie Review: कहानी
Jersey फिल्म की कहानी गौतम तिन्ननुरी ने लिखी हैं। Jersey फिल्म की कहानी अर्जुन तलवार (शाहिद कपूर) के इर्द गिर्द घूमती हैं। अर्जुन तलवार क्रिकेट खेलता हैं लेकिन फिर बाद में क्रिकेट छोड़ देता हैं।
अपनी ज़िन्दगी से निराश होने के बाद और अपने बेटे के सपने को पूरा करने के लिए दोबारा खेलने का फैसला लेता हैं। अपनी पत्नी विद्या तलवार (मृणाल ठाकुर) की नजरों में अपनी योग्यता साबित करने के लिए 36 साल की उम्र में क्रिकेट खेलता हैं।
यह भी पढ़ें :-
- RRR Movie Review: राजामौली ने पेश की एक और दमदार एंटरटेनर, ब्लॉकबस्टर मूवी
- The Kashmir Files Movie Review: ‘द कश्मीर फाइल्स’ कश्मीरी पंडितों के साथ घाटी में हुए नरसंहार और उनके पलायन पर इतिहास की सबसे बेहतरीन फिल्म
Jersey Movie Review: अभिनय
शाहिद कपूर अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए बॉलीवुड में जाने जाते हैं। उन्होंने “उड़ता पंजाब”, “हैदर” और “कबीर सिंह” जैसी बड़ी हिट फिल्मे देकर ये साबित भी किया हैं।
Jersey फिल्म में भी अर्जुन तलवार (शाहिद कपूर) अपनी एक्टिंग से बहुत प्रभावित करते हैं। पिता पुत्र की ये कहानी आपको इमोशंस से भर देगी और आपको दिखाएगी की कैसे एक पिता अपने बेटे के लिए किस हद तक जा सकता हैं। हमेशा से शाहिद कपूर बॉलीवुड में चॉकलेटी हीरो के रूप में जाने जाते थे।

Jersey फिल्म के लिए शाहिद ने खूब मेहनत की हैं ये साफ पता चलता हैं। अपने किरदार को बड़ी ही सफाई से निभाते हुए आपका दिल जीतने में जरूर कामयाब होंगे।
मृणाल ठाकुर ने फिल्म में अर्जुन तलवार की पत्नी विद्या तलवार का किदार निभाया हैं। जब अर्जुन अपने बेटे को जर्सी दिलाने के लिए संघर्ष करता है, तब विद्या दिखाती है कि संघर्ष पूरे परिवार के लिए कितना कठिन समय होता है। मृणाल ठाकुर ने पूरी फिल्म में अपने किरदार को अच्छे से पकड़ के रखा हैं।

पंकज कपूर जो की रियल लाइफ में शाहिद कपूर के पिता हैं। फिल्म में वो अर्जुन के कोच माधव शर्मा का किरदार निभाते नजर आये। यह देखने में बहुत ही अद्भुत लगा कि कैसे पिता पुत्र की जोड़ी ने एक दोस्ताना अंदाज़ में फिल्म में काम किया हैं। दोनों की केमिस्ट्री देखने लायक है।
Also Read:
- War 2 Trailer Released Now: Hrithik Roshan vs Jr NTR, Release Date, Cast, and Box Office Clash with Coolie
- Rebel Star Prabhas The Raja Saab Teaser Out: – A Spooky Yet Side‑Splitting Comeback with Sanjay Dutt!
- Bollywood Actress Alia Bhatt Goes Viral After Changing Her Surname to Kapoor
- Panchayat Season 4 Trailer Out: Election Drama, Desi Fun, and a Power-Packed Battle in Phulera
- Actress Chitrangada Singh Faced Harrassment And Casting Couch in Bollywood
Jersey Movie Review: संगीत
अनिरुद्ध साउथ इंडस्ट्री के बहुत ही अच्छे और बड़े म्यूजिक डायरेक्टर हैं। ओरिजिनल Jersey फिल्म का म्यूजिक अनिरुद्ध ने ही दिया था। लेकिन बॉलीवुड में ये उनकी फिल्म थी जिसमे उन्होंने बैकग्राउंड म्यूजिक दिया हैं। जो आपके कानों को सुनने पर आराम महसूस होगा, बिलकुल भी कोई ऐसा शोर वाला म्यूजिक नहीं हैं जो आपके कानों को चुभे। अभी हाल ही में उन्होंने तमिल फिल्म Beast का ब्लॉकबस्टर म्यूजिक दिया हैं।

Jersey फिल्म में गानों का म्यूजिक सचेत-परंपरा द्वारा दिया गया हैं और फिल्म सारे गाने सचेत ने ही गाये हैं। गानों की लिरिक्स Shellee ने लिखे हैं। फिल्म के गानों पर थोड़ा और ध्यान दिया जाता तो और भी अच्छा रिजल्ट मिल सकता था।
Jersey Movie Review: फिल्म निर्देशन
Jersey फिल्म अभिनेता नानी की तेलुगु फिल्म Jersey की आधिकारिक हिंदी रीमेक हैं। नानी की फिल्म ने राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीता था। दोनों ही फिल्मों के डायरेक्टर गौतम तिन्ननुरी जी हैं। गौतम ने बहुत ही अच्छे तरीके से अर्जुन तलवार की कहानी को लोगो तक पहुंचाने का काम किया।
Jersey फिल्म के क्रिकेट के सीन को अच्छी तरह से शूट और कोरियोग्राफ किया गया है। अर्जुन तलवार जो की एक स्टार खिलाड़ी होता है, लेकिन वो कुछ कारणवश क्रिकेट से दूर रहता हैं। और एक Jersey के लिए बहुत सालों बाद दुबारा क्रिकेट खेलता हैं। इन सब चीजों को बहुत ही अच्छे से डायरेक्ट किया गया हैं।
Jersey फिल्म आपको 2 घंटे 50 मिनट तक बोर नहीं होने देती तो इसका पूरा क्रेडिट फिल्म के डायरेक्टर गौतम तिन्ननुरी को जाता हैं।फिल्म के सिनेमेटोग्राफी का काम अनिल मेहता ने किया हैं।
Jersey Movie: “देखें या छोड़े”
यदि आप प्रेरित करने वाली फिल्मो के शौकीन हैं तो आपको Jersey फिल्म को मिस नहीं करना चाहिए। फिल्म में एक पिता – पुत्र की कहानी को बहुत ही अच्छे ढंग से दिखाया गया हैं।
लेकिन आप यदि क्रिकेट के फैन हैं और इसलिए आप इसे देखना चाहते हैं तो आप इसे मिस कर सकते हैं।